{"_id":"5c2911cbbdec22571d7e0273","slug":"141546195403-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी सचिव कार्यालय पर ताला मिलने से नाराज हुए मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी सचिव कार्यालय पर ताला मिलने से नाराज हुए मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी सचिव कार्यालय पर ताला मिलने से नाराज हुए जिला प्रभारी मंत्री
सहारनपुर। प्रदेश के कृषि और जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति का निरीक्षण किया। मंडी सचिव कार्यालय पर ताला लगा मिलने पर नाराजगी जाहिर की। मंडी परिसर में स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर अनाज के बोरे खुलवाकर देखे और बिल चेक किए। मंत्री ने नगर मजिस्ट्रेट को मंडी समिति का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
रविवार को ट्रेन से जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और यहां से सीधे कृषि उत्पादन मंडी का निरीक्षण करने निकल गए। मंडी सचिव के कार्यालय पर ताला लगा मिलने से मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस संबंध में मंडी समिति के एक इंस्पेक्टर से जानकारी ली तो वह जवाब नहीं दे सका। इसके पश्चात मंत्री ने मंडी समिति परिसर का निरीक्षण किया और व्यापारियों के यहां जाकर अनाज के बोरे खुलवाकर देेखे। इसके साथ ही बिलों की स्थिति को देखा। उन्होंने देखा कि मंडी शुल्क नियमानुसार जमा किया जा रहा है या नहीं। जिला प्रभारी मंत्री ने नगर मजिस्ट्रेट को मंडी समिति का नियमित निरीक्षण को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार को राजस्व हानि न होने दी जाए। उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महामंत्री नरेश धनकर मौजूद रहे।