फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राज्यसभा सदस्य ने सुना ग्रामीणों का दर्द

राज्यसभा सदस्य ने सुना ग्रामीणों का दर्द

Sat, 08 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य ने सुना ग्रामीणों का दर्द
बेहट/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कमल संदेश यात्रा के दौरान साढ़ौली कदीम मंडल के हथौली गांव में लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी और पुन: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
विज्ञापन

बेहट की नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने ग्रामीणों के दु:ख दर्द को भी सुना और कहा कि हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप व मंडल अध्यक्ष विजय सैनी नेवी पार्टी की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, नरेंद्र बंसल, विधान सभा क्षेत्र प्रभारी पुनीत त्यागी, विधान सभा क्षेत्र संयोजक अनिल सिंघल, जिला मंत्री गौरव राणा, धर्मपाल कश्यप, श्याम सुंदर सैनी, चौधरी अमर सिंह प्रधान, मंडल महामंत्री नवनीत शर्मा, नीरज चौहान, मंडल मंत्री सतीश सैनी, प्रमोद धीमान, सोनू कश्यप, समय सिंह नौटियाल, डॉ. सतेंद्र, प्रीतम प्रमुख, ब्रजेश काम्बोज, मांगेराम सैनी, ललित सैनी, कपिल त्यागी, पंकज राणा, अनुज आदि की मौजूदगी रही। उधर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शबी हैदर ने अपनी टीम के साथ गांव हथौली, साढ़ौली, भोजपर, सलेमपुर आदि में पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के मोहल्ला सराय में भाजपा विधायक देवेंद्र निम व पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों से लाभान्वित लोगों से मिले। देवेंद्र निम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की उज्ज्वला, आयुष्मान भारत योजना का लाभ करोड़ों लोगों को दिया गया है। चौधरी देवराज सिंह, विकास चौधरी, विनोद जंधेड़ा, मेघराज पंवार, प्रमोद कौशिक, वीरेंद्र कुमार, चौधरी कीरत सिंह उर्फ मिन्टू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव के गांव शिमलाना में देवबंद विधायक कुवंर ब्रिजेश सिंह ने मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। इस दौरान लगाई गई चौपाल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। मंडल अध्यक्ष अनिरूद्ध त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष रिषीपाल राणा, सुधीर सिंह, प्रदीप सिंह, देवेन्द्र कुमार, राजकुमार सिंह, ओमबीर सिंह, कामेन्द्र सिंह, राकेश, प्रवीन, भीम सिंह, अरविन्द, यशपाल, आनन्द, दुष्यंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed