फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राम मंदिर को लेकर स्वामी रामदेव के बयान पर भड़के उलमा

राम मंदिर को लेकर स्वामी रामदेव के बयान पर भड़के उलमा

Mon, 19 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर को लेकर स्वामी रामदेव के बयान पर भड़के उलमा
राम मंदिर को लेकर स्वामी रामदेव के बयान पर भड़के उलमा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाए जाने वाले योग गुरु स्वामी रामदेव के बयान को लेकर देवबंदी उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। उलमा का कहना है कि जो लोग सुप्रीम कोर्ट और उसके कानून को नहीं मानते ऐसे लोगों के खिलाफ कानून बनना चाहिए।

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि साधु संतों को गंदी सियासत और गंदी सोच से दूर रहना चाहिए और ऐसी बयानबाजी करने से बचना चाहिए। मुल्क का माहौल खराब करने को तरह तरह की साजिशें रची जा रही हैं। अयोध्या में मिल्कियत का मसला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। जिस पर सुनवाई भी हो रही है, लेकिन लगातार इस तरह के बयान आ रहे हैं, जिससे मुल्क का माहौल कभी भी खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अंदर मुकम्मल कानून है, किसी और कानून की जरूरत ही नहीं है। अगर कोई कानून बनाना ही है तो जो लोग सुप्रीम कोर्ट के कानून को नहीं मानते ऐसे लोगों के खिलाफ कानून बने। मुफ्ती असद ने यह भी कहा कि आज जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उससे लग रहा है कि माहौल बनाने वालों की नजरों में सुप्रीम कोर्ट की कोई अहमियत नहीं है। कोर्ट को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed