{"_id":"5baa83cf867a557f02567b38","slug":"141537901519-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूडो में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूडो में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित
सहारनपुर। नोएडा में 20 से 23 सितंबर को आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन जूडो प्रतियोगिता में सरस्वती सीनियर सेकेंड्री स्कूल और लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों पर कब्जा किया। लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रशासनिक अधिकारी मंजू जैन ने बताया कि स्कूल के जूडो कोच विवेक गर्ग के नेतृत्व में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सरस्वती स्कूल ने दो स्वर्ण और दो कांस्य पदकों पर कब्जा किया। 65 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में विशाखा चौधरी और 40 किलोग्राम भार वर्ग में रोहन सिंह ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि 50 किलोग्राम में भुवन पसरीचा और 75 किलोग्राम में आदित्य ने कांस्य पदकों पर कब्जा किया। मंगलवार को चेयरमैन पवन गुप्ता, प्रबंधक अशोक चावला, दिनेश सेठी, कंचन सेठी, अरविंद कुमार आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। उधर, लॉर्ड महावीरा एकेडमी के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। पदक विजेताओं में वैभव सिंह, आकांशु राणा, प्रिंस सेठी, तन्मय सेठी, उत्कर्ष भाटिया, क्षितिज शर्मा, इशिका जैन, वंशिका मित्तल, वर्तिका, गुनगुन, शिवांशी गुप्ता, जयंती गर्ग, वेदांत शर्मा, हर्ष बंसल, शौर्य, अर्णव शामिल हैं। प्रधानाचार्य प्रिया जैन, पूनम ठाकुर, राज सिंह, दीपक गुप्ता आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।