{"_id":"5b996204867a557f365c21fe","slug":"141536778756-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीडन अतिथि को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीडन अतिथि को दी विदाई
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीडन अतिथि को दी विदाई
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रामरति एजूकेशन कांपलेक्स की इकाई विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन में स्वीडन से आए सुजोबर्ग सेंडर ने यहां छात्र-छात्राओं के साथ अपने विचार साझा किए।
सुजोबर्ग सेंडर ने रामरति कैंपस में सात दिन तक बिल क्लिंटन स्कूल के अध्यापक सुधा पंवार, अनुज कुमार, संदीप कुमार, काजल पंवार, सनी चौधरी के साथ खेल कूद की कक्षाओं में छात्रों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण का अवलोकन किया और अपनी भागेदारी भी दी। उन्होंने नेचर साइंस कक्षाओं में हिस्सा लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल में अमृता सिंह, पल्लवी रहेजा, कविता, सोनम आदि अध्यापिकाओं की कक्षाओं में फस्ट एड का प्रशिक्षण प्राप्त किया। ह्यूमन एनाटामी के माध्यम से जानकारी का आदान प्रदान किया गया। सेंडर ने यहां सहारनपुर की वुड कार्विग के कार्य की जमकर सराहना की। उन्होंने मेडीग्राम हास्पिटल, रामपुर मनिहारान के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा ग्राम पहांसू में जाकर ग्रामीणों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जाना। उन्होंने अपने सात दिवसीय कार्यक्रम में हिंदी भाषा को भी सीखने का प्रयास किया। उन्होंने यहां के भोजन में दाल, चावल और रोटी का भी जमकर लुफ्त उठाया और उसके स्वाद की सराहना भी की। बुधवार को उनके विदाई समारोह के दौरान संस्थान की प्रेसीडेंट राजकमल सक्सेना ने सेंडर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सनीश वीएम भी मौजूद रहे।