फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रवेज आलम को पहला स्थान

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रवेज आलम को पहला स्थान

Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रवेज आलम को पहला स्थान
सहारनपुर। बिजनौर में आयोजित हुई रुहेलखंड ओपन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के 80 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के प्रवेज आलम ने पहला स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। लौटने पर खेल प्रेमियों ने प्रवेज आलम का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 200 से अधिक शरीर शिल्पियों ने प्रतिभाग किया। सहारनपुर से बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की ओर से टीम भेजी गई थी। 80 किलोग्राम भार वर्ग में प्रवेज आलम ने पहला स्थान हासिल किया। लौटने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव डंग और सचिव मुराद अली ने प्रवेज का स्वागत किया। 80 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान भी सहारनपुर के ही परवेज के नाम रहा। 75 किलोग्राम भार वर्ग में शेखर महेश्वरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। सभी पदक विजेता आठ सितंबर को मेरठ में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में उत्साह के साथ शामिल हुए खिलाड़ी
सहारनपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की 31वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार से बाबा लाल दास मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुरू हुई। मुख्य अतिथि रहे त्रिलोकचंद गुप्त और रमेशचंद जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खेलों का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच जूडो, कुश्ती, कुराश आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिता के दौरान शिव कुमार गर्ग, सौरभ गौतम, रविंद्र रावत, नेपाल सिंह, ललित कुमार, सागर सोनी, विनोद माहेश्वरी, ऋषिपाल सिंह, सुनील गुप्ता, अरविंद शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, भारती, आशीष, कल्पना, चंद्रशेखर, तिजेंद्र गुप्ता, गरिमा, संजय, अखिलेश आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता 31 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed