{"_id":"5b75d69242c792276c4b3fd8","slug":"141534449298-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौतिक सत्यापन में कमी पाई गई तो होगी कार्रवाई: राजमणि यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौतिक सत्यापन में कमी पाई गई तो होगी कार्रवाई: राजमणि यादव
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के नोडल अधिकारी और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव राजमणि यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को विकास भवन सभाकक्ष में नोडल अधिकारी ने कहा कि कार्यो के स्थलीय निरीक्षण के दौरान कमी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आबकारी विभाग को निर्देश दिया कि जनपद में स्थानीय स्तर पर बनाई गई शराब की बिक्री होनी चाहिए। किसी भी दशा में अन्य राज्य की शराब न बिकने नहीं चाहिए। उन्होंने परिवहन विभाग को प्रवर्तन कार्यो में तेजी लाने और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन विभाग को वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भू-माफियाओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला हैल्प लाईन, पेयजल, परिवहन, बिजली, खाद्य
सुरक्षा, सड़क आदि कार्यों की समीक्षा की। डीएम आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल, सीडीओ रेनू तिवारी आदि रहे।