फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंडरपास पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

अंडरपास पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 30 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन
अंडरपास पर जलभराव के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान। भारी बारिश के रेलवे ट्रैक पर बनाए गए अंडरपास तालाब का रूप ले चुके हैं। इससे ग्रामीणों का आवागमन बंद होने से उन्हें अपने खेतों से चारा लाने के लिए कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस जलभराव के विरोध में रविवार को ग्रामीणाें ने जंधेड़ा-बुड्ढाखेड़ा मार्ग पर स्थित रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि अंडरपास से पानी निकासी की समस्या का हल नहीं किया गया तो ट्रेन रोककर आंदोलन किया जाएगा।

गांव जंधेडा के ग्रामीणों ने समाजसेवी प्रदुम्मन शर्मा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया। ग्रामीणों जगपाल सिंह, विनोद कुमार, नवाब, बाबूराम, रोशन, जयकुमार, कृष्णपाल, चंद्रपाल, परीक्षित, अजब सिंह, वेदपाल आदि ने कहा कि लगातार बारिश से अंडरपास में 10 फीट तक पानी जमा हो गया है। निकासी न होने से आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों को पशुओं का चारा लाने से लेकर अन्य कार्यों के लिए कई किलोमीटर अधिक की दूरी तय करनी पड़ रही है। इस मार्ग पर हादसे का भी डर बना हुआ है। उन्होंने बताय कि गांव घसौती, टिपरा, भांकला आदि के अंडरपास में भी पानी जमा होने से आवागमन पूरी तरह से बंद है। ग्रामीणों ने इस समस्या के जल्द निदान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed