फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीआईजी जेल ने देवबंद उपकारागार में किया औचक निरीक्षण

डीआईजी जेल ने देवबंद उपकारागार में किया औचक निरीक्षण

Thu, 26 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी जेल ने देवबंद उपकारागार में किया औचक निरीक्षण
देवबंद (सहारनपुर)। पूर्वांचल के माफिया प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या के बाद से सरकार ने प्रदेशभर की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी जेल देवबंद उपकारागार पहुंचे। जहां उन्होंने बैरकों का निरीक्षण कर जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने बुधवार को आगरा से देवबंद उपकारागार पहुंचे। सूचना मिलते ही एसडीएम रामविलास यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ सिंह भी जेल में पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ बंदियों की बैरक, मेस, रिकार्ड रूम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरक में बंदियों की तलाशी भी ली गई, लेकिन निरीक्षण में बैरकों से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। जिससे जेल अधिकारियों ने राहत की सांस सी। बाद में अधिकारियों के साथ बैठक कर डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने उपकारागार की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। लगभग एक घंटा डीआईजी जेल में रहे जिससे जेल अधिकारियों में हड़कंप स्थिति की बनी रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उच्चाधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डीआईजी के निरीक्षण दौरान जेल से कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि समय-समय पर अधिकारियों द्वारा जेलों का निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed