फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खारा रजबहे में पानी नहीं छोड़ा तो आंदोलन करेंगे किसान

खारा रजबहे में पानी नहीं छोड़ा तो आंदोलन करेंगे किसान

Fri, 08 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खारा रजबहे में पानी नहीं छोड़ा तो आंदोलन करेंगे किसान
शाकंभरी (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की आहूत बैठक में कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के खिलाफ हुंकार भरी कहा की यदि खारा रजबहे में जल्द ही पानी नहीं छोड़ा गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन छेडा जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष घनश्याम राणा के आवास पर गांव फतेहपुर, टांडा, नूरपुर भरावड़, कासमपुर, नंदपुर जोडीओ, कोठड़ा, नगली आदि गांव के किसान इकट्ठा हुए। भाकियू अध्यक्ष घनश्याम राणा ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा खारा रजबहे को बंद करने से किसानों के खेतों में खड़ी फसलें सूख रही है। कहा कि यदि जल्द ही रजबहे में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान ऐसा आंदोलन छेड़ेंगे की विभाग की नींव हिल जाएगी। भाकियू महामंत्री आलिम प्रधान ने कहा कि विभाग द्वारा रजबहे में पानी जून माह में बंघद किया गया है जबकि इस माह में ही सबसे अधिक पानी की आवश्यकता फसलों को होती है। उनके द्वारा बताया गया कि सिंचाई विभाग की अधिकारियों से जब पानी बन्द करने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि नहर में सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है। भाकियू नेताओं ने कहा कि यदि विभाग द्वारा रजबहे में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान किसी भी ठेकेदार को नहर में सफाई के लिये घुसने नहीं देंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस अवसर पर तेजपाल प्रधान, सेवाराम, जीजू प्रधान, जुल्फान प्रधान, अनिल राणा प्रधान, हरपाल, कामिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed