फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सबसे अधिक रोजगार दे सकते हैं लघु उद्योग

सबसे अधिक रोजगार दे सकते हैं लघु उद्योग

Wed, 23 May 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सबसे अधिक रोजगार दे सकते हैं लघु उद्योग
सहारनपुर। कारखाना निदेशक (श्रम) बालकृष्ण शुक्ला ने कहा कि लघु उद्योगों में रोजगार की सर्वाधिक संभावना है। ऐसे में कानून बनाकर उद्यमियों को परेशान करने का सवाल नहीं उठता है। सरकार का प्रयास कामगारों और उद्यमियों दोनों के हितों की रक्षा करने का है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि लघु उद्योग हजारों लोगों को रोजगार देने में सक्षम हैं। सहारनपुर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने कहा कि जहां 15 से 20 कर्मचारियों वाले उद्योग पर 100 कर्मचारियों वाले उद्यम का कानून लागू करना उद्यमियों के उत्पीड़न करने जैसा है। कहा कि प्रत्येक उद्यमी अपने कर्मचारियों को बेहतर सुविधा देकर खुश रखना चाहता है। लेकिन कुछ कानूनों के जटिल होने से उनका पूरा अनुपालन करना छोटे उद्योगों के लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपना नजरिया बदलते हुए दंडात्मक कार्रवाई की बजाए सुधारात्मक कार्रवाई पर जोर देना होगा। तभी लघु उद्योग पनप सकते हैं। सरदार दलजीत कोचर ने कहा कि नए अधिकारियों की कार्यशैली सकारात्मक है। अनिरुद्ध सक्सेना और संजय ने सौर ऊर्जा के फायदे बताते हुए कहा कि सोलर पावर मात्र 1.50 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है जबकि विद्युत का रेट 8.50 रुपये प्रति यूनिट देना पड़ रहा है। सौर ऊर्जा का प्रयोग करके हम अपने उत्पाद को सस्ता बना सकते हैं। संचालन अशोक छाबड़ा ने किया। सुभाष गुप्ता, दर्शन लाल गुप्ता, दिनेश सेठी, महेंद्रपाल बत्रा, केसी वालिया, राजीव अग्रवाल, संजय जैन, रमन मक्कड़, सुधीर बड्डू, रजत अग्रवाल, दीपक बंसल, अतुल मित्तल, कमलेश अग्रवाल, अरुण सड़ाना, विनोद गुंबर, डीके बंसल, पीडी शर्मा, त्रिभुवन, सुनील अनेजा, सुरेश फुटेला, सोम गोयल, गनपत राय, पूनम भार्गव, शरद भार्गव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed