{"_id":"5b0068b84f1c1bd2408b6844","slug":"141526753464-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी समाज ने मनाई महाराजा भगीरथ की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी समाज ने मनाई महाराजा भगीरथ की जयंती
Updated Sat, 19 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी समाज ने मनाई महाराजा भगीरथ की जयंती
देवबंद (सहारनपुर)। सैनी कल्याण समिति और आल इंडिया सैनी सेवा समाज के तत्वावधान में महाराजा भगीरथ जयंति धूमधाम के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि भगीरथ जी का जीवन समाज के कल्याण को समर्पित रहा है।
शनिवार को मोहल्ला सैनी सराय में कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि महाराज भगीरथ की तपस्या से ही इस पृथ्वी पर गंगा का अवतरण हुआ। लेकिन आज गंगा प्रदूषित हो रही है। सरकार को चाहिए कि वह गंगा की साफ-सफाई के लिए कड़ा कानून बनाए ताकि वह प्रदूषण से मुक्त हो सके। संस्थापक मांगाराम सैनी ने कहा कि महाराजा भगीरथ एक महान संत रहे हैं। महापुरुष किसी एक जाति विशेष का नहीं होता बल्कि वह सर्वसमाज का होता है। हम सबका कर्तव्य बनता है कि अपने बच्चों को ऐसे संस्कार दें ताकि सफलता के लिए वह भगीरथ प्रयास करें।
अध्यक्षता डा. गोपाल सैनी व संचालन राजू सैनी और श्याम सिंह सैनी ने किया। कार्यक्रम में दीवान सैनी, रामप्रसाद सैनी, सोमपाल सैनी, रमेश सैनी, सुरेंद्र पाल सैनी, सूरजभान सैनी, राजकुमार सैनी, प्रेमचंद सैनी, हरपाल सैनी, नीरज सैनी, प्रीतम सैनी, शिवकुमार सैनी आदि रहे। मोहल्ला लहसवाड़ा स्थित बाल गिरी महादेव मंदिर में आल इंडिया सैनी सेवा समाज के कार्यक्रम में जिला मंत्री बलवीर सैनी ने कहा कि महाराजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए घोर तपस्या करके गंगा को पृथ्वी पर लाए। नगराध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि समाज के लोगों को महाराजा भगीरथ के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान हवन यज्ञ भी किया गया। इस मौके पर रामकला सैनी, डा. महेंद्र सैनी, जयप्रकाश सैनी, इमरतलाल सैनी, संजीव सैनी, ओमप्रकाश सैनी, प्रविंद्र सैवी, लक्ष्मण सैनी, सुमित सैनी, मांगेराम सैनी, जगत सिंह, रमेश सैनी आदि रहे।