फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आजम पर मुकदमा दर्ज होने पर रोष जताया

आजम पर मुकदमा दर्ज होने पर रोष जताया

Fri, 27 Apr 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
आजम पर मुकदमा दर्ज होने पर रोष जताया
आजम खान के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

दर्ज होने पर सपाइयों में रोष
गंगोह। पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर सपाइयों ने रोष जताया। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने प्रदेश सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता योगी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी।

सपा जिला अध्यक्ष यहां कांग्रेसी कल्याण दत्त शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि बड़े अपराधी तो खुलेआम घूम रहे हैं जबकि विपक्षी दलों के लोगों पर फर्जी मुकदमे कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार को राजनीतिक द्वेष से काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके लिए अगर आंदोलन करने की भी जरूरत होगी तो वे पीछे नहीं हटेंगे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी और संचालन विनोद दूधला ने किया। बिट्टू प्रधान रादौर, कल्याणदत शर्मा, विनोद राठौर, ऋषि पाल प्रमुख, अशोक प्रधान, हकीम नईम, रफाकत प्रधान, राशिद प्रधान, शौकीन चौधरी, गुलशन प्रधान, शशिकांत भगता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed