{"_id":"5ae0d1cd4f1c1b62098b69b2","slug":"141524683213-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को मच्छरों के प्रकोप से बचाएंगे ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को मच्छरों के प्रकोप से बचाएंगे ग्राम प्रधान
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों को मच्छरों के प्रकोप से बचाएंगे ग्राम प्रधान
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों के विकास के साथ ही अब ग्राम प्रधान अपनी पंचायत की जनता को मच्छरों से बचाने का जिम्मा भी संभालेंगे। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए हैं कि वह एंटी लारवा के छिड़काव में ग्राम प्रधानों की मदद लें। ब्लॉक स्तर से ग्राम प्रधानों को एंटी लारवा उपलब्ध कराया जाए, जिससे कि वह अपनी पंचायतों में जाकर नालियों, गड्ढों और तालाबों में इसका छिड़काव करा सकें।
जनता को मलेरिया, डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों से बचाने का जिम्मा अभी तक स्वास्थ्य विभाग के पास ही होता था। मगर अब शासन ने इसका दायरा बढ़ाते हुए ग्राम प्रधानों को भी इससे जोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग को लिखित में आदेश मिले हैं कि वह ब्लॉक स्तर से एंटी लारवा को ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराएं। इसके बाद ग्राम प्रधान एंटी लारवा को अपने बजट से नालियों, गड्डों और तालाबों में छिड़काव कराएंगे।
मलेरिया से निपटने के लिए विभाग पिछले कई महीने से लगा हुआ है। एक अप्रैल से हम लगातार एंटी लारवा का छिड़काव करा रहे हैं। शासन के आदेश हैं कि एंटी लारवा का छिड़काव कराने में ग्राम प्रधानों की मदद ली जाए। स्कूलों में बच्चों को मच्छरों से होनेे वाली बीमारियों के प्रति सजग किया जा रहा है।
विज्ञापन
- डॉ. शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी।