{"_id":"5aca6ce24f1c1b496b8b4751","slug":"141523215586-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष में बदल दी अपने क्षेत्र की सूरत: देवेंद्र निम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष में बदल दी अपने क्षेत्र की सूरत: देवेंद्र निम
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भाजपा के रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में अपने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। इतने कार्य अब तक इस क्षेत्र में एक वर्ष में किसी ने भी नहीं कराए।
रामपुर मनिहारन के विधायक देवेंद्र निम रविवार को मोहल्ला चंद्रनगर स्थित अपने आवास पर अपने एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में विधायक ने दावा किया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग से 32 सड़कों का निर्माण कराया। गन्ना विभाग से 20 सड़कें बनर्वाईं। विधायक निधि से 28 सड़कों को बेहतर कराया। क्षेत्र की कुछ सड़कों पर अब भी काम चल रहा है। रामपुर मनिहारान-सलेमपुर मार्ग के क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कराकर चालू कराया। मंडी समिति की 20 सड़कें बनवाई। डार्क जोन होने की वजह से किसानों को ट्यूबवेल के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं दिए जा रहे थे, जिसका मुद्दा विधानसभा में उठाया। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अब किसानों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। दया शुगर मिल को चालू कराने का काम किया। बिड़वी शुगर मिल भी अगले वर्ष चालू हो जाएगी। हिंडन नदी की वजह से कई गांवों आने वाले दूषित पेयजल से निजात दिलाने के लिए ओवरहैड टैंक बनवाए जा रहे हैं। उत्तराखंड के भगवानपुर से गांव चंदेला को जोड़ने वाले पुल के निर्माण के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाया, जिस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। इस पुल के बनने से रामपुर मनिहारान क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की सुनवाई हो रही है, किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।