फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   काउंसिलिंग में फिर हंगामा, 12 स्कूल को फिर हेड मास्टर नहीं

काउंसिलिंग में फिर हंगामा, 12 स्कूल को फिर हेड मास्टर नहीं

Sun, 08 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
काउंसिलिंग में फिर हंगामा, 12 स्कूल को फिर हेड मास्टर नहीं
सहारनपुर। परिषदीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए शनिवार को दोबारा काउंसिलिंग कराई गई, जिसमें नाराज शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया। असंतुष्ट शिक्षकों ने काउंसिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। इसकी वजह से 55 में से 12 स्कूलों को फिर से हेड मास्टर नहीं मिल सके।
विज्ञापन

सरकार परिषदीय हिंदी मीडियम स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम कर करने जा रही है। पहले चरण में प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच स्कूलों केे अंग्रेजी माध्यम का किया जा रहा है। जनपद के 11 ब्लॉकों में कुल 55 स्कूल अंग्रेजी माध्यम कि होने हैं। इनमें शिक्षकों की तैनाती के लिए पिछले दिनों मौजूदा और इच्छुक शिक्षकों से आवेदन मांगे गए। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू हुए थे। 26 मार्च को यूआरसी नुमाइश कैंप में काउंसिलिंग हुई थी। मगर ज्यादातर शिक्षकों ने विभाग पर मेरिट में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए काउंसिलिंग का बहिष्कार कर दिया था। मामला बेसिक शिक्षा सचिव तक पहुंचा था। बेसिक शिक्षा सचिव ने 29 मार्च को पत्र जारी कर काउंसिलिंग दोबारा कराने के निर्देश बीएसए को दिए। विभाग ने शनिवार को दोबारा काउंसिलिंग कराई। शिक्षकों को सुबह दस बजे बुलाया गया था। जिसकी वजह यूआरसी नुमाइश कैंप में शिक्षक पहुंचना शुरू हो गए थे। सहायक अध्यापक के लिए 205 और हेड मास्टर के लिए 59 शिक्षक पहुंचे थे। यहां शिक्षकों की वरीयता सूची जारी कर उनसे विकल्प भरवाए गए। जिन शिक्षकों को मनचाहे स्कूल मिल गए। वह तो शांत रहे, मगर जिनको नहीं मिले उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। शिक्षकों का कहना था कि मेरिट ब्लॉक स्तर की न बनाकर जिला स्तर की बनाई जाए। अंतत: विभाग काउंसिलिंग की प्रक्रिया को कंपलीट कराने में सफल रहा। मगर कुछ शिक्षकों के विरोध की वजह से 12 स्कूल फिर से हेड मास्टर विहीन रह गए। यानी कुल 55 स्कूलों में से 43 स्कूलों को हेड मास्टर मिले। इनके अलावा 205 में से 183 शिक्षकों को सहायक अध्यापक के तौर पर अलग-अलग स्कूल आवंटित किए गए। जिन स्कूलों को हेड मास्टर या सहायक अध्यापक नहीं मिल सके हैं। उनके लिए विभाग दोबारा विज्ञापन जारी करेगा। इन पदों को भरने के लिए नए शिक्षकों को मौका दिया जाएगा। काउंसिलिंग में डायट प्राचार्य राज सिंह यादव, एडी बेसिक अनुराधा, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------------------------
अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए शनिवार को सफलतापूर्वक काउंसिलिंग करा ली गई है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई है। 12 स्कूलों के लिए हेड मास्टर नहीं मिल सके हैं। अब दोबारा नए सिरे से प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नए शिक्षकों को मौका देकर खाली पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- अनुराधा शर्मा, एडी बेसिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed