फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भीम आर्मी को रोकने में पुलिस हुई फेल

भीम आर्मी को रोकने में पुलिस हुई फेल

Fri, 09 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी को रोकने में पुलिस हुई फेल
सहारनपुर। भीम आर्मी के पहले से ही प्रदर्शन और गिरफ्तारी देने के एलान के बावजूद पुलिस भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट तक पहुंचने से रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी भी की, लेकिन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़ दी। बेरिकेडिंग लगाने का भी कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

भीम आर्मी ने चंद्रशेखर को रिहा कराए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किए जाने का पहले से ही एलान कर रखा था। पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में आने से रोकने के लिए बुधवार से ही शहर की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी थी। सुबह से ही सभी रास्तों पर भारी पुलिस तैनात कर दी गई। लेकिन जब भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की भीड़ कलक्ट्रेट के लिए आनी शुरू हुई तो पुलिस की व्यवस्था धरी की धरी रह गई। बेरिकेडिंग को हटाते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ता दर्जनों नहीं बल्कि सैकड़ों की संख्या में कलक्ट्रेट पहुंच गए। भीम आर्मी के आक्रामक रुख को देखते हुए पुलिस के कदम पीछे हट गए और पूरी व्यवस्था ही फेल हो गई। हालत यह हो गई कि कलक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं के लिए जगह ही नहीं बची। पुलिस को एक ओर खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

बेहट में पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर भीम आर्मी के पदाधिकारी अधिकारियों से ही भिड़ गए। एसपी सिटी और कार्यकर्ताओं की काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पदाधिकारी बेहट से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को सहारनपुर के लिए आने देने की मांग करते रहे। बाद में अधिकारियों को बेहट पुलिस को कार्यकर्ताओं को छोड़ने के निर्देश देने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बेहट में कार्यकर्ताओं को रोका जरूर गया था, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। लेकिन कार्यकर्ता सहारनपुर आने की बजाय लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed