फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ई-वे बिल प्रक्रिया शुरू, पोर्टल की स्पीड कम होने से परेशानी

ई-वे बिल प्रक्रिया शुरू, पोर्टल की स्पीड कम होने से परेशानी

Fri, 02 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
ई-वे बिल प्रक्रिया शुरू, पोर्टल की स्पीड कम होने से परेशानी
सहारनपुर। जिले में ई-वे बिल प्रक्रिया लागू कर दी गई है, लेकिन पोर्टल पर एक साथ लोड बढ़ जाने से पोर्टल की गति धीमी हो गई। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एक स्थान से दूसरे स्थान पर माल ले जाने के लिए 16 जनवरी से ई-वे बिल प्रक्रिया को लागू कर दिया गया था, लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते इसे उस समय अनिवार्य नहीं किया गया। बृहस्पतिवार से ई-वे बिल प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू किया गया तो पोर्टल हैंग हो गया। कुछ लोगों ने तो पोर्टल क्रैश होने की शिकायत की और ई-वे बिल न बन पाने के चलते अपना माल नहीं भेज पाए।
विज्ञापन

इस बारे में वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन अनिल पाठक ने बताया कि वेबसाइट क्रैश नहीं हुई है। प्रक्रिया तो पहले ही लागू कर दी गई थी, लेकिन बृहस्पतिवार से अनिवार्य ई-वे बिल लागू होने के चलते वेबसाइट पर अचानक लोड बढ़ गया। जिससे स्पीड कम हो गई। धीरे-धीरे ई-वे बिल जनरेट हो रहे हैं। शीघ्र ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-वे बिल से कहीं भी माल ले जाना हुआ आसान
सहारनपुर। ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्टर्स, कमीशन एजेंट्स एवं ठेकेदारों की हुई बैठक में ई-वे बिल का समर्थन किया और कहा कि ई-वे बिल से एक स्थान से दूसरे स्थान तक माल ले जाना आसान हुआ है।

ट्रांसपोर्टनगर की प्रथम पार्किंग में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगाए सभी करों को एक कर जीएसटी में करके एवं ई-वे फार्म लागू कर समस्याओं का निदान कर दिया है। अब ट्रांसपोर्टर्स एवं व्यापारी सुलभ प्रक्रिया द्वारा माल कहीं भी भेज सकते हैं। प्रमोद चावला ने कहा कि सभी को सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। बैठक में चौधरी ऋषिपाल, गौरव अरोड़ा, जुल्फकार, अशोक शर्मा, केएस दुबे, अमर सिंह, मंजू गुलजार, दीपक चौधरी, बलदेव राज, विशाल भारद्वाज, अश्वनी गुलाठी, विनोद, हन्नी वर्मा, दिलनवाज, अकबर, इरफान मलिक, चौधरी राजपाल वर्मा, चौधरी विक्रम, मुनीर, महेंद्र गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed