{"_id":"5a5ba5cc4f1c1b89268b4658","slug":"141515955660-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से तीतरों में चार दिन से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से तीतरों में चार दिन से अंधेरा
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंकने से तीतरों में चार दिन बत्ती गुल
तीतरों (सहारनपुर)। नगर में विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे कस्बे की बिजली आपूर्ति चार दिन से ठप पड़ी है। इसके चलते आधा कस्बा अंधेरे में डूबा हुआ है। विद्युत उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं जबकि गांव आसफगढ़ में दस दिन से बिजली आपूर्ति गुल है। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
तीतरों में नगर की पुरानी पुलिया पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर चार दिन से फुंका पड़ा है। इससे आधे कस्बे में अंधकार छाया है। जरीफ अहमद, सत्तार खां, अब्बास खां, नसीम अहमद, जमशेद खां का आरोप है कि अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव आसफगढ़ में दस दिन से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीण सलीम, विनोद कुमार, राशीद, चोनी राम, जावेद खां ने चेतावनी दी है कि शीघ्र बिजली में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
---
कंबल वितरित किए
तीतरों। गांव भाबसी में प्राइमरी पाठशाला प्रांगण में हुए कार्यक्रम में पूर्व सैनिक श्रीपाल सिंह ने कहा कि गरीबों की मदद के लिए समाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए। इसके बाद गांव के चंद्रो देवी, प्रकाशी, यशपाल, मतलूब, मेघा, सितावी, रशीद, चंद्रभान, राजवती, विशन, सोमपाल सहित 400 लोगों कंबल वितरित किए। कंबल वितरण में गोपाल सिंह, मंजीत सिंह ने सहयोग किया।