{"_id":"5a46891f4f1c1b686a8bc865","slug":"141514572063-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधु की बैठक में लिए गए निर्णयों को गंभीरता से लें अधिकारी: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधु की बैठक में लिए गए निर्णयों को गंभीरता से लें अधिकारी: मंडलायुक्त
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग बंधु की बैठक में लिए गए निर्णयों को गंभीरता से लें अधिकारी: मंडलायुक्त
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी उद्योग बंधु की बैठकों में लिए गए निर्णयों को गंभीरता से लें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्योगों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। सिंचाई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए समयबद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करें। उन्होंने शारदा नगर ओवर ब्रिज की दोनों साइडों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 15 जनवरी तक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। उद्योग बंधु की बैठक में लिये गये निर्णयों के बारे में कोई व्यवाहारिक समस्या है तो उसके निराकरण के रास्ते खोजे जाएं। उन्होंने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महानगर में ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था को तत्काल ठीक कराया जायें। उन्होंने कहा कि घंटाघर से बाजोरिया रोड (डीएम आवास तक), घंटाघर से अंबाला रोड (फ्लाई ओवर तक), घंटाघर से दिल्ली रोड (हसनपुर चुंगी तक) के मार्ग को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इन सड़कों का चौड़ीकरण कर डिवाइडर व्यवस्था भी लागू की जाए।
आईआईए के पदाधिकारियों ने बताया कि अंबाला रोड से शारदा नगर तक बने ब्रिज पर स्थाई अतिक्रमण को अभी तक हटाया नहीं गया है। इस पर मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन, नगर निगम व लोक निर्माण विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर ब्रिज क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई व लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को भी निर्देश दिए कि पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी द्वारा सड़क का निर्माण के लिए जो भी अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी होना है, उसे तत्काल जारी करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ओद्यौगिक क्षेत्र में उद्योगों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। भू-गर्भ जल के उपयोग के लिए जो भी स्थिति हो उसे पूरी तरह से स्पष्ट करें। उन्होंने राज्य कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के साथ ही श्रमिकों के इलाज हेतु वैकल्पिक व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिए। नगरायुक्त गौरव वर्मा, उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक विनीत भटनागर, संयुक्त आयुक्त उद्योग कल्पना सहित सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, श्रम, विद्युत विभाग आईआईए के प्रतिनिधि आदि रहे।