{"_id":"5a3feed14f1c1b1f168b5108","slug":"141514139345-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह के समय संभालकर रखें अपना दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह के समय संभालकर रखें अपना दिल
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह के समय संभालकर रखें अपना दिल
सहारनपुर। सर्दी बढ़ने के साथ दिल और ब्लड प्रेशर के मरीजों में इजाफा होने लगा है। कड़ाके की ठंड में व्यक्ति के शरीर में सुबह चार से दस बजे तक केटीकोलामीन का रिसाव बढ़ जाता है। इससे बीपी बढ़ने के साथ हार्टअटैक और ब्रेन हेम्रेज होने की संभावना अधिक रहती है। ठंड में लापरवाही जीवन के लिए घातक हो सकती है।
सर्दी के साथ दिल और ब्लड प्रेशर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल सहित शहर के निजी चिकित्सकों के यहां इन दिनों हृदय रोग और उच्च रक्तचाप मरीज पहुंच रहे हैं। फिजीशियन डा. संजीव मिगलानी बताते हैं कि कड़ाके की ठंड सुबह चार से दस बजे तक लोगों के लिए ज्यादा घातक है। इस दौरान केटीकोलामीन का रिसाव बढ़ जाता है। ठंड से हाई ब्लड़ प्रेशर और दिल के मरीज ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
डा. बलजीत मनचंदा बताते हैं कि सावधानी से ही व्यक्ति बीपी और दिल की बीमारी से बच सकता है। सर्दी के मौसम में बीपी के मरीजों को नियमित रूप से अपनी दवाओं का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
--
इन लोगों को ज्यादा संभावना
सहारनपुर। सर्दी में हाईबीपी जानलेवा है। धूम्रपान, अधिक शराब सेवन, मानसिक तनाव, डायबिटीज के मरीजों, अनुवांशिक, अधिक वजन वाले और व्यायाम ना करने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर अधिक रहता है।
-----
अचानक जा सकती है जान
सहारनपुर। पचास प्रतिशत से अधिक लोगों में उच्च रक्तचाप का कोई लक्षण नहीं पाया जाता है। चेकअप कराने पर ही ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ मिलता है। सामान्य तौर पर उच्च रक्तचाप के लक्षण सिर में दर्द, चक्कर आना, उल्टी आना और छाती में दर्द होना है। बीपी बढ़ने से एंजाइना, हार्ट अटैक, अचानक धड़कन रुकने, दिमाग की नस फटने, पैरालाइसिस, गुर्दे फेल होने, हाथों और पैरों में सूजन आने के साथ जान जाने की संभावना अधिक होती है।
---
बचाव एवं उपचार
सहारनपुर। हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए नमक, मिर्च-मसालों का कम इस्तेमाल, धूम्रपान, शराब और मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। रोजाना तीस मिनट तक सुबह और शाम को व्यायाम करना चाहिए। ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों नियमित रूप से अपनी दवाएं लेते रहना चाहिए।
---
दिल के रोगियों के लिए परहेज जरूरी
सहारनपुर। दिल के मरीजों को परहेज करना जरूरी है। ऐसे रोगियों को घी, जंक फूड, चिकन, मटन, अंडे, अचार, मक्खन, दूध और मिठाई का सेवन नहीं करना चाहिए। मरीजों को हरी पत्तेदार सब्जियों, सलाद, ताजे फलों, साबूत और छिलके वाली दाल, ब्राउन, ब्रेड, जौ, लहसुन और प्याज का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए।