{"_id":"5a2053ab4f1c1b69678bf441","slug":"141512068011-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों की हार-जीत पर सट्टेबाज सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों की हार-जीत पर सट्टेबाज सक्रिय
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बार नानौता में नगर पंचायत चेयरमैन पद के उम्मीदवारों पर हार-जीत को लेकर सट्टेबाज भी सक्रिय हो गए है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित माने हुए हैं।
नानौता में 29 नवंबर की शाम नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद से हर कोई अपने समर्थक प्रत्याशी को मिलने वाली वोटों के गुणा-भाग में लगा रहा। चुनाव परिणाम (एक दिसंबर) शुक्रवार को आने से पूर्व नगर में सट्टे का बाजार भी गर्म हो गया है। नगर में हर कोई अपने- अपने समर्थक प्रत्याशी की जीत को पक्का बता रहा है। उधर चुनाव त्रिकोणीय होने से हर कोई असमंजस की स्थिति में है। वहीं सट्टा लगाने वाले लोगों ने तीन प्रत्याशियों पर अपना दांव चला है। उधर इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक सट्टा बाजार का मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। यदि कहीं इस प्रकार की सूचना मिलती है तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।