फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Tue, 07 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
छुटमलपुर (सहारनपुर)। विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए सोमवार को व्यापारी नेता बेहट में एसडीएम से मिले। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर हाईमास्ट लाइटों को चालू कराने, कूड़ा निस्तारण, यात्रियों के लिए बैंचों के निर्माण और कोटे की दुकानों को नियमित रूप से खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा की अगुवाई में व्यापारी नेताओं ने एसडीएम से मिलकर उन्हें अवगत कराया कि छुटमलपुर में तीनों तिराहों पर लगाई गई हाई मास्ट लाइटें पिछले पांच साल से बंद पड़ी हैं। रात में अंधेरा होने के कारण जहां दुकानों में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं वहीं डिवाइडर से टकरा कर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। बताया कि छुटमलपुर में रुड़की रोड पर कूड़े के अंबार लगे हैं। इसी मार्ग पर शमशान भी है। हर समय यहां दुर्गंध रहती हैं। इससे सटा इंटर कालेज हैं जिसमें साढे़ तीन हजार बच्चे पढ़ते हैं। मामूली बारिश के बाद इस मार्ग पर सड़क के किनारे तक पड़े कूड़े से गुजरना दुश्वार हो जाता है। इसके साथ ही छुटमलपुर के अंदर भी कूड़ा दान रखवाए जाने की जरूरत है। व्यापारियों ने छुटमलपुर की राशन की दुकानों को नियमित रूप से खुलवाने की मांग भी उठाई। बताया कि बिना मुनादी कराए दो या तीन दिन दुकान खोल कर राशन वितरण की औपचारिकता पूरी की जा रही है। इससे गरीब लोगों को राशन नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद खंड विकास अधिकारी मुजफ्फराबाद से व्यापारियों ने छुटमलपुर में सीमेंट की बैंचों का निर्माण यात्रियों की सुविधा के लिए कराने की मांग की। एसडीएम और बीडीओ ने जल्द ही समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। एसडीएम से मिलने वालों में साजिद राव, विनोद गोयल, विष्णुदत्त शर्मा, प्रमोद भारद्वाज, डा देवराज सिंह पुंडीर, सलीम जावेद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed