फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गन्ना भाव से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाई गन्ने की होली

गन्ना भाव से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाई गन्ने की होली

Sun, 29 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भाव से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाई गन्ने की होली
गन्ना भाव से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने जलाई गन्ने की होली
विज्ञापन

सहारनपुर। गन्ना मूल्य में मात्र 10 रुपये बढ़ोत्तरी करने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो वह 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग करती थी। घोषित गन्ना मूल्य को किसान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। इससे तो किसान की फसल की लागत भी पूरी नहीं होती है।

शनिवार को कलक्ट्रेट तिराहे पर गन्ने की होली जलाने के बाद भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि मात्र 10 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य बढ़ाकर भाजपा सरकार ने किसानों के साथ मजाक किया है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा स्वयं विपक्ष में थी उसने गन्ना मूल्य 400 रुपये क्विंटल घोषित करने की मांग की थी। इस गन्ना मूल्य को किसान कतई भी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी किसानों का मांगपत्र भी नहीं ले सकता उसे डीएम की कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू 6 नवंबर को डीएम कार्यालय पर तालाबंदी करेगी। पुतला दहन करने के बाद भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर दीपक अग्रवाल से मिला। मुकेश तोमर, अशोक कुमार, मेवाराम, संजय चौधरी, रघुवीर सिंह, संजील, घनश्याम राणा, नरेश स्वामी, डॉ. ओमपाल, राजपाल, भूपेंद्र त्यागी, इमरान, महीपाल, सुरेंद्र कांबोज, अरुण राणा, हमीद खान, निर्भय, गंगाराम शर्मा, नीटू फौजदार, संजय आर्य, केहर सिंह, नरेश यादव आदि रहे। अध्यक्षता ऋषिपाल और संचालन अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed