{"_id":"59f384574f1c1b70548b99b8","slug":"141509131351-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य में 10 रूपये कुंतल की बढ़ोतरी नाकाफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य में 10 रूपये कुंतल की बढ़ोतरी नाकाफी
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मूल्य में 10 रुपये कुंतल की बढ़ोतरी नाकाफी
देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को घोषित गन्ना मूल्य को क्षेत्र के किसानों ने नाकाफी बताया है। उनका कहना है कि गन्ना पर आई लागत तथा महंगाई को देखते हुए गन्ना मूल्य में 10 रुपये कुंतल की बढ़ोतरी बहुत कम है।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी और प्रांतीय महामंत्री हरवीर सिंह ने कहा कि जब सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 8 फीसदी की बढ़ोतरी की है तो फिर गन्ना मूल्य घोषित करने में कंजूसी क्यों दिखाई है। जबकि किसान संघ सरकार से 350 रुपये कुंतल भाव घोषित करने की मांग कर रहा था। किसान नेता राजपाल ंसिंह, अशोक कुमार, मुनेश कुमार, अमरनाथ धीमान ने कहा कि 14 दिन के भीतर जो चीनी मिल गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करेंगी, उन्हें उसका ब्याज दिलवाया जाए। जगदेव कश्यप, नकली सिंह व अनिल त्यागी ने कहा कि लागत व महंगाई को देखते हुए गन्ना मूल्य 315 व 325 रुपये कुंतल कम घोषित किया गया है। वहीं पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित कर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। किसान किसी भी सूरत में उक्त भाव को मंजूर नहीं करेगा। बता दें कि पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा लंबे समय से 500 रुपये गन्ना मूल्य घोषित करने को लेकर आंदोलनरत है।