फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वीआईपी मूवमेंट के दौरान मार्ग से नहीं गुजरेंगे स्कूली वाहन

वीआईपी मूवमेंट के दौरान मार्ग से नहीं गुजरेंगे स्कूली वाहन

Tue, 26 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
वीआईपी मूवमेंट के दौरान मार्ग से नहीं गुजरेंगे स्कूली वाहन
सहारनपुर। मंत्रियों और नौकरशाहों की गाड़ियों से बत्ती उतरवाकर वीआईपी कल्चर खत्म करने वाली योगी सरकार ने एक अटपटा आदेश जारी किया है, जो सरकार के दावों के एकदम विपरीत है। दरअसल, शासन ने आदेश दिया है कि जिस मार्ग पर वीआईपी भ्रमण कर रहा हो। उस दौरान स्कूली वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाए या फिर रूट डायवर्ट कर अन्य मार्गों से निकाला जाए। शासनादेश के अनुपालन में डीआईओएस ने सभी स्कूल संचालकों को सर्कुलर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सबसे पहला काम वाहनों से बत्तियों को उतारने का किया, जिसका मकसद वीआईपी कल्चर को खत्म करना था, जिससे आम और खास आदमी के बीच ज्यादा अंतर न रहे। मगर शासन ने 21 सितंबर को पूरे प्रदेश में एक आदेश जारी किया है, जिसमें वीआईपी मूवमेंट यानी विशिष्ट महानुभावों के भ्रमण के दौरान स्कूली वाहनों का संचालन रोक दिया जाए। यानी मासूम भले ही अपने घर पहुंचने में लेट हो जाएं, मगर वीआईपी को परेशानी न हो। आदेश के अनुपालन में डीआईओस आरके तिवारी ने यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड समेत तमाम शिक्षण संस्थाओं को वीआईपी मूवमेंट के दौरान संबंधित मार्ग पर अपने स्कूल के वाहनों को चलने से रोकने या फिर वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने यानी रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकालने के निर्देश दिए हैं। उधर, डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि उन्होंने शासन के आदेश के अनुपालन में ही तमाम प्रधानाचार्यों को सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed