{"_id":"59ac55854f1c1b14278b4fd0","slug":"141504466309-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में बिजली का पोल गिरने से कई कालोनियों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में बिजली का पोल गिरने से कई कालोनियों की बती गुल
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण रेलवे स्टेशन के पास स्थित तालाब में कई वर्षों से खड़ा बिजली का खंभा गिर गया। इससे रामपुर रेलवे स्टेशन, रेलवे कालोनी सहित कई कॉलोनी की बत्ती गुल हो गई। इसके अलावा के रामपुर ग्रामीण की तीन कॉलोनियों के ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 200 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
रेलवे स्टेशन और शिवपुरी कॉलोनी के बीच एक तालाब है, जिसमें दोनों कॉलोनी को जोड़ने वाली विद्युत लाइन का खंभा वर्षों से खड़ा था। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण तालाब में अधिक पानी भर जाने से विद्युत पोल गिर गया और विद्युत लाइन धराशाही हो गयी। विद्युत विभाग अधिकारियों को तालाब में अधिक पानी होने के कारण पोल लगाने का स्थान नहीं मिल रहा है। इस कारण रेलवे स्टेशन सहित रेलवे कॉलोनी के 30 परिवारों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है। रामपुर रेलवे स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर रामपुर ग्रामीण की कालोनी ग्रीन पार्क, पोस्ट ऑफिस वाली गली शिवपुरी कालोनी, पीरबनी कालोनी में भी ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 200 घरों की आपूर्ति ठप हो गई। रामपुर ग्रामीण के प्रधान प्रतिनिधि जसबीर चौधरी ने कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं की गई तो वह समस्या के संबंध में शीघ्र ही जिलाधिकारी से मिलेंगे।