{"_id":"59ac556e4f1c1b42738b4fa7","slug":"141504466286-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कच्चे घरों की छतें और दीवारें धराशाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कच्चे घरों की छतें और दीवारें धराशाई
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। बारिश से गांव कुतुबपुर में 11 मकानों की कच्ची छतें और दीवारें गिर गई। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई है। लेकिन, लोगों को लाखों का नुकसान जरूर हो गया है। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश कुतुबपुर गांव के लोगों के लिए मुसीबत का पहाड़ बनकर टूटी है। बारिश से गांव की मुर्सरत जहां पत्नी दबीर हुसैन के कमरे की कच्ची छत गिरने से चारपाई, बेड, पंखे, तख्त, संदूक आदि क्षतिग्रस्त होने से करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गफ्फूर अहमद पुत्र जिंदाहसन की कच्ची छत गिरने से अनाज, बाइक, चारपाई व बकरी सहित हजारों का नुकसान, गांव के रिफाकत पुत्र सईद अहमद की छत गिरने से बेड, अनाज की टंकी, कपड़ों सहित 20 हजार का नुकसान हुआ। वहीं, गांव के रियासत खान पुत्र अलीमुद्दीन की छत व दीवार गिरने से अनाज की टंकी, चारपाई, मशीन आदि से हजारों का नुकसान और फरमान पुत्र बाबू सलमानी व फिरोज खान पुत्र नन्हे खान की छत गिरने से करीब 30 हजार, नसीमा पत्नी गुलजार की छत गिरने से करीब 10 हजार का नुकसान हुआ। इसके अलावा सत्तार पुत्र यासीन, जैतून पत्नी यासीन की दीवार, सईदा पत्नी शरीफ आदि के घरों की कच्ची दीवार गिरने से लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। सभी पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से जांच कर मुआवजे की मांग की है।