फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसान

किसान

Mon, 21 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसान

विज्ञापन
सहारनपुर। राजबाहा नल्हेड़ा माइनटर टैल जड़ौदापांडा में 30 वर्षों से पानी न आने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इससे जलस्तर 65 फुट नीचे चला गया है। कई गांवों के किसानों ने कृषि व प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर नई लिंक नहर से पानी दिलाए जाने की मांग की।

देवबंद विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने रविवार को कृषि व प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात की। किसानों ने कहा कि उनकी समस्या 30 साल पुरानी है। किसान समस्या को लेकर काफी वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं। 2016 में क्षेत्र के किसान अरविंद त्यागी ने विधानसभा पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। तब प्रशासन और नेताओं ने समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन दिया था। मगर आज तक उनकी परेशानी दूर नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद दौरे पर रजवाह में पानी दिलाए जाने की घोषणा की जाए। इस दौरान गांव लौटनी, जड़ौदापांडा, किशनपुरा, शेरपुर, जयपुर मोरा, घान्नहेड़ी के दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed