{"_id":"5991f2074f1c1b752d8b46a9","slug":"141502736903-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
सहारनपुर। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में दिनभर भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। पूरा शहर घंटे-घड़ियालों से गुंजायमान हो गया। जगह-जगह आकर्षक झांकियों का लगाई गई। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंदिरों में सोमवार की सुबह पांच बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री शिवशक्ति तहसील मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री हरी मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री हनुमान मंदिर, श्री साईंधाम, श्री विश्राम पुरी काल भैरव मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों भगवान श्री कृष्ण की अराधना श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से की। मंदिरों में भगवान का भव्य डोला व फूल बंगला सजाया गया। इसके साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिरों की छठा देखते ही बन रही थी। भगवान श्री कृष्ण को लड्डू, पेड़े, मिश्री और माखन का भोग लगाने के लिए श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। सभी मंदिर पूरे दिन घंटे-घड़ियालों से गूंजते रहे। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर पवित्र गुफा में 108 लड्डू गोपाल की पूजा की गई। लड्डू गोपाल का महास्नान दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, गुलाब जल, केवड़ा जल से किया गया। वस्त्र अर्पण कर चंदन तिलक लगाया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण ही जगत कल्याण का मूल हैं। कृष्ण भक्ति से ही जीव का उद्धार होता है। सुरेंद्र शर्मा, नरेश चंदेल, मेहरचंद, सोनू कालड़ा, रमेश शर्मा, चेतन सैनी, रविंद्र सिंह, ब्रजबाला आदि मौजूद रहे।
वहीं, दीननाथ बाजार, रानी बाजार, बड़तला यादगार आदि इलाकों में भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी, भगवान शंकर, श्री गणेश, श्री नारायण भगवान समेत कई देवी-देवताओं की आकर्षित झांकियां लगाई गई, जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। नए शहर के कोर्ट रोड, हकीकत नगर, आवास-विकास, दिल्ली रोड, खलासी लाइन, शारदानगर, पटेलनगर, सुभाष नगर आदि क्षेत्रों में मंगलवार को झांकियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
ब्रज मंडल के कलाकारों ने बिखेरी छठा
सहारनपुर। श्री माहेश्वरी पंचायती मंदिर मिश्रान खालापार में ब्रज मंडल मथुरा से आए कलाकारों ने भव्य झांकियां बनाकर भगवान श्री कृष्ण की केसरिया घटा के दर्शन कराए। सरोवर में तैरती बतखें, भगवान श्री कृष्ण के खिलौने, वन में घूमते राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष केजी माहेश्वरी, सचिव राहुल माहेश्वरी, सुधीर माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, पंकज माहेश्वरी, हेमंत माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, जय प्रकाश माहेश्वरी, अधिष्ठाता पंडित अजय किरण, विनोद माहेश्वरी, अशोक माहेश्वरी आदि का सहयोग रहा।