{"_id":"598371224f1c1b22578b486d","slug":"141501786402-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने आयरन हैंडीक्राफ्ट इकाईयों का भ्रमण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने आयरन हैंडीक्राफ्ट इकाईयों का भ्रमण किया
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त ने आयरन हैंडीक्राफ्ट इकाईयों का भ्रमण किया
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बेहट स्थित आयरन हैंडीक्राफ्ट इकाइयों में बन रहे उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार भी इस तरह के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कलस्टर बना रही है। उन्होंने उद्यमियों को जनपद में औद्योगिक विकास के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
बृहस्पतिवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से कमिश्नर को बेहट के आयरन हैंडीक्राफ्ट इकाईयों का दौरा कराया गया। चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने कहा कि जनपद में काष्ठ कला, हौजरी, फूड्स और बेहट तहसील का घंटी आयरन उद्योग निर्यात की दृष्टि से बेहतर है। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग, यात्री हवाई पट्टी आदि न होने के चलते यहां के उद्योग पूरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में दिल्ली-सहारनपुर-यमुनोत्री फोरलेन बनने से विदेशी ग्राहक आसानी से यहां पहुंच सकेंगे।
सचिव प्रमोद सड़ाना ने जिले के निर्यातकों को भी जोधपुर और जयपुर की तर्ज पर निर्यात प्रोत्साहन के लिए निर्यातकों को अंतराष्ट्रीय मेले में भागीदारी के लिए विशेष सुविधाएं दिलाने की मांग की। प्रियेश गर्ग ने सरसावा में यात्री हवाई टर्मिनल बनवाने की मांग करते हुए कहा कि इससे यमुनानगर, मुज्जफरनगर, देवबंद आदि के लोगों को भी लाभ होगा। अनूप खन्ना ,आरके. धवन,हाजी मौहम्मद रफीक अहमद, मौहम्मद शमशाद अहमद आदि ने उद्योगों को निर्बाध 24 घंटे विद्युत सप्लाई की मांग की।