{"_id":"595be0834f1c1bf5078b4784","slug":"141499193475-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना
गंगोह (सहारनपुर)। बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए करीब 50 यात्रियों का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष और बैंडबाजे की धुनों के साथ रवाना हुआ। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के भजनों पर जमकर नृत्य किया।
मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालु सुबह ही शिव चौंक पर इकट्ठा हो गए थे। वहां स्थित भोलेनाथ के मंदिर पर भगवान की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। इसके बाद भगवान शिव के जयकारों के बीच यात्रा पर जाने वाले लोगों को तिलक किया गया। नकुड़ नगर पालिका चेयरमैन धनीराम सैनी ने नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर यात्रियों की बस को रवाना किया।
यात्रा संयोजक नरेंद्र सैनी ने बताया कि यात्री विभिन्न धर्म स्थलों को होते हुए बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यात्रा संयोजक नरेंद्र सैनी, विहिप मंडल उपाध्यक्ष संदीप तायल, भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश राणा, जितेंद्र जागलान, राकेश आर्य, डा. अरुण शर्मा, डा. बलबीर सिंह सैनी, डा. सुभाष चंद, सैनी विकास समिति अध्यक्ष डा. राधेश्याम सैनी, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, रमेशचंद गर्ग, चंद्रमोहन गोयल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गगन गर्ग, राजेश काका, सन्नी चुग, प्रदीप कापड़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अर्जुन देव, अंकित, अमित एवं सुमित द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। शिवशक्ति सेवा मंडल के सदस्यों नीरज पाहुजा, दीपांशु माहेश्वरी, थारुल शम्मी, ऋषभ मित्तल, अभिषेक गोयल एवं धीरज शम्मी छोटू द्वारा अमरनाथ यात्रियों को भोजन के पैकेट आदि की व्यवस्था कराई।