फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   करंट से मौत

करंट से मौत

Fri, 30 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
करंट से मौत
गंगोह (सहारनपुर)। गांव सांगाठेडा में विद्युत की एचटी लाइन का एलटी लाइन से टकराने पर उतरे करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक बाल-बाल बच गया। इससे अनेक लोगों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए। युवकों की मौत से ग्रामीणों में विद्युत निगम के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली के गांव में आबिद की आटा चक्की है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ सात बजे उसका 18 वर्षीय पुत्र शहजाद अपने दोस्त 20 वर्षीय अमजद पुत्र वाजिद के साथ चक्की के बाहर रखी लोहे की बैंच पर बैठे हुए बात कर रहा था। उन्होंने छत में लगे लोहे के गटर से लटके तौल कांटे को हाथ से पकड़ रखा था। तभी एचटी लाइन का करंट एलटी लाइन में आ गया। हाई वोल्टेज के करंट की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि उनके बराबर में खड़ा तीसरा दोस्त 16 वर्षीय फौजी उर्फ असजद पुत्र काला बाल-बाल बच गया। वह मामूली रूप से झुलसा है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत विद्युत अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद सप्लाई बंद की गई। गंभीर रूप से झुलसें दोनों युवकों को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन दोनों के शवों को वापस गांव ले गए। दो युवकों की मौत से परिजनों के साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों में विद्युत निगम के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला ने बताया कि जर्जर तारों के चलते अनेक बार पूर्व में भी अनेक बार विद्युत अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है। मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूचना मिलने पर सीओ विष्णुचंद गौतम भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed