{"_id":"5946c8714f1c1b123b8b4622","slug":"141497811057-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद का त्यौहार निकट आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद का त्यौहार निकट आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद का त्यौहार निकट आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक
देवबंद (सहारनपुर)।
ईद-उल-फितर के त्यौहार में करीब एक सप्ताह बचा है ऐसे में बाजार में अकीदतमंदों की खरीददारी को भीड़ उमड़ने लगी है। व्यापारियों ने भी ईद के त्यौहार को भुनाने के लिए दुकानों को सजा दिया है। सुबह से देर शाम तक लोग खरीददारी में मशगूल दिखाई पड़ रहे हैं।
मुस्लिमों का सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-फितर है। इसे प्रत्येक मुस्लिम परिवार हर्षोल्लास से मनाता है। इस बार भी ईद लगभग 26 जून के करीब है। ऐसे में बाजारों में त्यौहार की रौनक देखते ही बन रही है। शहर की नहीं देहात से भी लोग ईद की खरीददारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। कपड़े, जूते समेत अन्य सामान खरीदने के लिए सुबह से शाम तक लोगों की बाजारों में भीड़ उमड़ी रहती है। हालांकि रविवार को देवबंद में साप्ताहिक बाजार बंदी रहती है लेकिन त्यौहारों के निकट आते ही प्रशासन भी रविवार को बाजार खोलने की छूट दे देते हैं। नगर के अति व्यस्त मीना बाजार, दारूल चौक बाजार आदि में सुबह से ही लोगों का काफी चहल-पहल दिखाई पड़ी। महिलाएं बच्चों संग अपने मनपसंद के सामानों की खरीददारी करने में मशगूल दिखाई रही। वहीं, त्यौहारों पर जेब कतरे भी लोगों की जेबों पर हाथ साफ करने से बाज नहीं आते हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन ने बाजारों में पुलिस की व्यवस्था कर दी है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मीना बाजार में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, क्योंकि इस बाजार में महिलाएं सबसे अधिक खरीदारी करती हैं। पुलिस को संदिग्ध लोगों को निगाह रखने को निर्देशित किया गया है।