फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   14 thousand women will be able to travel free every day in roadways buses

Saharanpur News: रोडवेज बसों में प्रतिदिन 14 हजार महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

Sun, 03 Dec 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
14 thousand women will be able to travel free every day in roadways buses
सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। सहारनपुर परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन 12 से 14 हजार महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यालय से आदेश मिलते ही परिवहन निगम यह सुविधा कर देगा।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम के छह डिपो में 639 बसों का बेड़ा है। इनमें सहारनपुर डिपो के पास 203, मुजफ्फरनगर में 192, खतौली में 99, छुटमलपुर में 80, शामली में 44 और गंगोह डिपो में 21 बसें हैं। शामली व गंगोह डिपो से अनुबंधित बसें चलती हैं, जबकि अन्य चार डिपो में अनुबंधित के अलावा निगम की बसें हैं। परिवहन निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो रीजन की बसों में प्रतिदिन एक से 1.25 लाख के बीच लोग सफर करते हैं।
विज्ञापन

इनमें 40 फीसदी महिलाएं भी शामिल हैं। पहले भी 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुगबुगाहट हुई थी। तब परिवहन निगम ने आकलन किया था कि 60 साल से अधिक उम्र की 12 से 14 हजार महिलाएं रोजाना रोडवेज बसों में सफर करती हैं। प्रदेश सरकार की घोषणा से इन महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। उधर, प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव पांडेय ने बताया कि अभी इस संबंध में मुख्यालय से आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed