फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   14 self-financed courses exam forms to be filled

14 से भरे जाएंगे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म

Tue, 12 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
14 self-financed courses exam forms to be filled
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने स्ववित्तपोषित योजना के तहत संचालित वार्षिक प्रणाली के पाठ्यक्रमों की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियां जारी की हैं। विद्यार्थियों और महाविद्यालयों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। विद्यार्थियों के द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 14 से 26 अप्रैल तक रखी गई है। परीक्षा शुल्क भी 26 अप्रैल तक ही जमा होगा।
विज्ञापन

परीक्षा फार्म भरने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले विश्वविद्यालय वेबसाइट पर जाकर यूजी एंड पीजी क्लासेज अंडर सेल्फ फाइनेंस एग्जाम फॉर्म पर क्लिक करना होगा। संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरते समय अपना फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा। विद्यार्थी अपने परीक्षा फार्म पर अलग से फोटो न चिपकाएं अन्यथा परीक्षा फार्म निरस्त कर दिया जाएगा। विद्यार्थी अपना परीक्षा फार्म ध्यान से भरें क्योंकि परीक्षा फार्म केवल एक बार ही भरा जाएगा। परीक्षा फार्म एवं परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा होगा। ड्राफ्ट आदि के माध्यम से फीस स्वीकार नहीं है। ऑनलाइन जमा कराए गए शुल्क की प्रति यानी स्लिप परीक्षा फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी। परीक्षा फार्म की सूचनाएं ऑनलाइन ही भरी जाएंगी। फार्म के साथ लगने वाले संलग्नकों में प्रत्येक संलग्नक के दाहिनी ओर शीर्ष पर अपना फॉर्म नंबर जरूर लिखें। पूर्ण रूप से भरे गए परीक्षा फार्म को परीक्षार्थी द्वारा संबंधित महाविद्यालय में जमा कराना होगा। महाविद्यालय की यह जिम्मेेदारी है कि वह प्रत्येक परीक्षा फार्म की जांच कर लें कि उनमें सभी जरूरी संलग्नक लगाए गए हैं या नहीं। क्योंकि जिस पाठ्यक्रम एवं भाग के लिए परीक्षा फार्म भरा गया है। उसकी न्यूनतम योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र परीक्षा फार्म के साथ संलग्न होना जरूरी है। महाविद्यालय द्वारा यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा के परीक्षा फार्म नोमिनल रोल लिस्ट के साथ विश्वविद्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा किए जाएंगे। वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों में किसी भी विद्यार्थी को दो वर्षों (एक मुख्य वर्ष एवं एक भूतपूर्व छात्र के रूप में) का परीक्षा फार्म एक साथ न भरवाया जाए। विद्यार्थियों के द्वारा सभी जरूरी पत्राजातों सहित भरे गए परीक्षा फॉर्म का ऑनलाइन सत्यापन कराने के लिए संबंधित महाविद्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल रखी गई है। इसके अलावा महाविद्यालय एनआर सहित परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में चार मई तक जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों के लिए भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
परीक्षा फॉर्म बीएफए, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी ऑनर्स (बायोटेक्नोलॉजी), बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी ऑनर्स (माइक्रोबायोलॉजी), बीएससी पीई, एचई एंड स्पोर्ट्स, बीए, बीएड, बीएलएड पाठ्यक्रमों के लिए भरे जाएंगे। उक्त पाठ्यक्रम की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा मई 2022 में होनी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के द्वारा ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जाने हैं। इसके लिए 14 से 26 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा फॉर्म भरने से पहले विद्यार्थी तमाम शर्तों को अच्छे से पढ़ लें, जिससे किसी प्रकार की गलती होने की गुंजाइश ना रहे।
प्रो. एचएस सिंह, कुलपति, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed