फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   14 houses illegally occupied in Kanshiram Awas were vacated

Saharanpur News: कांशीराम आवास में अवैध रूप से रह रहे 14 मकान खाली कराए

Fri, 20 Jun 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
14 houses illegally occupied in Kanshiram Awas were vacated
पेपर मिल रोड ​स्थित कांशीराम कॉलोनी से मकान खाली कराने पहुंची टीम
सहारनपुर। पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को आवास खाली कराने पहुंची प्रशासन की टीम को देखकर वहां रह रहे लोगों में खलबली मच गई। विरोध के बावजूद अधिकारियों ने लोगों से 14 आवासों को खाली कराया। लोग अधिकारियों के सामने मिन्नतें करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बसपा सरकार में शहरी गरीब आवास योजना के तहत कांशीराम कॉलोनी का निर्माण कराया गया था। इसमें कुल 736 आवास हैं। फरवरी महीने में पात्रों को कॉलोनी में आवास आवंटित किए गए थे। पात्रों की जगह अन्य लोग आवास में रहने लगे। कुछ आवासों में लोगों ने रहने के बजाय ताला डालकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों को मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार पंकज निर्वाल, एसडीए के अवर अभियंता आशीष सक्सेना, नगर निगम के कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह पुलिस को साथ लेकर कांशीराम कॉलोनी में पहुंचे। यहां टीम में शामिल अधिकारियों ने पात्रों को आवंटित आवासों की जांच की गई। टीम को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। टीम ने 14 मकानों को खाली कराया। इनमें से आठ पर कब्जा दिलाया। अन्य छह मकानों पर ताला लगाते हुए कब्जे में लिए। आवास में रहने वाले लोगों ने विरोध जताया। अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाने लगे। लोगों ने पात्र व्यक्तियों के आने तक मकानों में रहने की गुहार लगाई, लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed