फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   14.78 lakhs were blown out of account by the police

खाते से उड़ाए 14.78 लाख पुलिस ने कराए वापस

Fri, 26 Mar 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
14.78 lakhs were blown out of account by the police
खाते से उड़ाए 14.78 लाख पुलिस ने कराए वापस
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एक अधिकारी के खाते से इंटरनेट बैंकिंग द्वारा 14.78 लाख रुपये साइबर अपराधी ने दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। सूचना मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी द्वारा इस पैसे को तीसरे खाते में ट्रांसफर करने से पहले ही पीड़ित के खाते में पैसा वापस पहुुंचा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि राजाराम सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी में अधिकारी हैं। 23 मार्च को इनके पास एक व्यक्ति ने फोन किया। जिसने खुद को बैंककर्मी बताते हुए इनसे खाते की जानकारी लेनी चाहिए। कुुछ जानकारी राजाराम दे चुके थे, लेकिन उन्हें आभास हुआ कि फोन करने वाला व्यक्ति शातिर अपराधी है। उन्होंने फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी ने इनके खाते से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 14 लाख 78 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जैसे ही इनके मोबाइल पर मैसेज आया तो वह पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने पहुंचे और पूरे मामले जानकारी दी। तभी पुलिस ने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। आरोपी तीसरे खाते में इस पैसे को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को पूरा कर रहा था, लेकिन इस बीच साइबर क्राइम पुलिस ने पैसे को राजाराम के खाते में ट्रांसफर करा दिए। इस पर के राजाराम ने पुलिस का आभार जताया। एसपी सिटी ने कहा कि शातिर अपराधी को भी ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस जल्द उसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

अनजान को न दें बैंक की जानकारी
- एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक एकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड नंबर और खाते से संबंधित जानकारी न दे। कोई भी बैंक कर्मचारी या अधिकारी फोन पर खाते की जानकारी नहीं लेता है। शातिर अपराधी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को निशाना बनाते हैं। पुलिस को इनको चिंहित करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed