फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   13,282 seats of BA and 4,333 seats of BSc were filled in three merit lists

Saharanpur News: तीन मेरिट में बीए की 13,282 और बीएससी की 4,333 सीट भरी

Sat, 09 Aug 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 09 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
13,282 seats of BA and 4,333 seats of BSc were filled in three merit lists
सहारनपुर। महाविद्यालयों एवं संस्थानों में स्नातक प्रथम वर्ष के तीसरी मेरिट के प्रवेश शुक्रवार को पूर्ण हो गए। पहली तीन मेरिट के आधार पर मंडल के तीनों जनपदों में स्नातक प्रथम वर्ष की 25,385 सीटें भरी गई हैं। अब 11 अगस्त को पहली ओपन मेरिट जारी होनी है।
विज्ञापन

तीसरी मेरिट के प्रवेश के लिए सात और आठ अगस्त की तिथि निर्धारित थी। ऐसे में शुक्रवार को तीसरी मेरिट के प्रवेश का अंतिम दिन रहा। महाराज सिंह कॉलेज में शुक्रवार को बीए में 37, बीससी बायोलॉजी में 14 प्रवेश हुए, जबकि बीएससी गणित में कोई प्रवेश नहीं हुआ। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के तौर पर संचालित बीकॉम और बीएससी बायोटैक में शुक्रवार को दो-दो प्रवेश हुए। उधर, जेवी जैन कॉलेज और मुन्नालाल कॉलेज में भी शुक्रवार को प्रवेश हुए। जेवी जैन कॉलेज में पहली तीन मेरिट में बीए में कुल 675, बीएससी में 133 और बीकॉम में 279 प्रवेश हुए हैं। पहली ओपन मेरिट 11 अगस्त की शाम पांच बजे जारी होगी। इसके ऑफर लेटर 12 अगस्त को जारी किए जाएंगे। ओपन मेरिट के प्रवेश के लिए 12 और 13 अगसत की तिथि निर्धारित की गई है। दूसरी ओपन मेरिट 18 अगस्त को जारी होगी, जिसके प्रवेश 19 और 20 अगस्त को होंगे।
विज्ञापन

------
प्रमुख पाठ्यक्रम और उनमें हुए प्रवेश
पाठ्यक्रम----------हुए प्रवेश
बीए--------------13,282
बीएससी-----------4,333
बीकॉम------------3,637
बीसीए-------------1541
बीबीए-------------957
बीएससी एजी--------622
बीएससी गृह विज्ञान----256
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed