फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुरातन छात्र सम्मेलन में साझा की यादें

पुरातन छात्र सम्मेलन में साझा की यादें

Fri, 15 Feb 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पुरातन छात्र सम्मेलन में साझा की यादें
पुरातन छात्र सम्मेलन में साझा की यादें
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनेक पुरातन छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

कार्यक्रम में आए पुरातन छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पुराने भवन में शिक्षा प्राप्त कर हमने सीखा है कि बिना सुविधाओं के भी वह आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुरातन छात्र सम्मेलन के आयोजन से उन्हें आपस में मिलने का अवसर प्राप्त होता है। एक-दूसरे के बारे में भी जानकारी मिलती है। रेणू, गुलशन, वर्णिका, आशीष, मोनिका, स्वाति, मनोज, शाहनवाज, कनुप्रिया आदि उपस्थित रहे। प्राचार्या डा. प्रमोद कुमारी ने कहा कि किसी संस्था की महत्ता उसमें शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं से होती है। यही छात्र-छात्राएं समाज में जाकर संस्थान का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि वह जिस क्षेत्र में भी जाएं अच्छे कार्य करें। प्राचार्या ने पुरातन छात्रों को महाविद्यालय की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया। इस अवसर पर पुरातन छात्र परिषद का भी गठन किया गया। कनुप्रिया अध्यक्ष, शाहनवाज उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सचिव, गुलशन संयुक्त सचिव, आशीष कोषाध्यक्ष बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन ऋषि पाल सिंह ने किया। वृतिका ढिल्लन, अमित कुमार, नितिन कुमार, सुनील कुमार, हिमांशु राय, सचिन खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed