फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विश्व विद्यालय की सौगात मिलने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

विश्व विद्यालय की सौगात मिलने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Fri, 08 Feb 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
विश्व विद्यालय की सौगात मिलने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
सहारनपुर। विश्व विद्यालय की सौगात मिलने पर भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और सांसद का आभार जताया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सांसद राघव लखनपाल शर्मा के निवास स्थान पर एकत्र हुए भाजपाइयों ने सबसे पहले सांसद के भाई राहुल लखनपाल शर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा महानगर अध्यक्ष व राहुल लखनपाल शर्मा ने कहा कि सांसद के अथक प्रयास से ही सहारनपुर में विश्वविद्यालय की बनाने की वर्षों पुुरानी मांग पूरी हो पाई है। अब हजारों छात्रों को मेरठ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सांसद लगातार यूनिवर्सिटी बनवाने के लिए प्रयासरत थे। इसके अलावा भाजपा सरकार में ही सहारनपुर स्मार्ट सिटी बन पाया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशवंत राणा, सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अमित वर्मा, महानगर महामंत्री कशिोर शर्मा, नरेश धनगर, संदीप रावत, रविंद्र शर्मा, अवनीत कौर, पिंकी गुप्ता, रेखा धींगड़ा, सपना ठाकुर, आरती शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, पंकज उपाध्याय, आदित्य भारद्वाज, संजय गर्ग, चौधरी भगत, अशोक राजपूत, यशपाल पुंडीर, विशाल दुआ, राहुल शर्मा, मोहित गुलाटी, रविकांत, शीतल बिश्नोई, मनोज ठाकुर, अनिल मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed