फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रदेश के विकास के लिए विभाजन जरूरी - भगत सिंह

प्रदेश के विकास के लिए विभाजन जरूरी - भगत सिंह

Sun, 20 Jan 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के विकास के लिए विभाजन जरूरी - भगत सिंह
प्रदेश के विकास के लिए विभाजन जरूरी : वर्मा
विज्ञापन


सरसावा। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। इस कारण उसका समुचित विकास नहीं हो पा रहा है जबकि छोटे प्रदेश तरक्की की राह पर मीलों आगे बढ़ चुके है। लेकिन उत्तर प्रदेश आज भी मूलभूत समस्याओं में ही उलझा पड़ा है। प्रदेश की तरक्की के लिए उसका विभाजन होना अत्यंत जरूरी है। इसके समर्थन के लिए फरवरी माह में जिले में एक बड़ी रैली आयोजित कर सरकार से पश्चिम प्रदेश की मांग की जाएगी।

शनिवार को क्षेत्र के ग्राम बुढेड़ा, झबीरण, सलूनी, कलरी, शकरूल्लापुर में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ से संचालित होने वाली सरकार पश्चिम की जनता का दुखदर्द नहीं समझती। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 18 फरवरी को गांधी मैदान पर रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आवाह्न किया। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीरज कपिल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed