{"_id":"5b9ab3dd867a557f685fa3ed","slug":"131536865245-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने शिक्षिका बन बच्चों को पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने शिक्षिका बन बच्चों को पढ़ाया
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने शिक्षिका बन बच्चों को पढ़ाया
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। शिक्षा की गुणवत्ता की जांच के लिए एसडीएम संगीता ने बृहस्पतिवार को गांव नैनखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कच्चे चूल्हे पर मिड-डे मील को लेकर नाराजगी जताई। बाद में स्कूल के बच्चों से कुछ सवाल पूछे और उनके जवाब पूछे। बच्चों से शिक्षा के साथ ही भोजन सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।
एसडीएम संगीता ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील कच्चे चूल्हे पर बनता पाया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसका स्पष्टीकरण भी मांगा। इसके बाद उन्होंने गांव दीपाखेड़ी के प्राथमिक विद्यालय की जांच की जहां उन्होंने स्वच्छता को लेकर प्रधानाध्यापक को दिशा-निर्देश दिए। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी उन्होंने बच्चों और शिक्षकों के साथ संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों को बेहतर तरीके से शिक्षण करने और बच्चों की रुचि के अनुरूप अध्यापन के बारे में भी निर्देश दिए।
ब्लैकबोर्ड पर वर्णमाला में दो बार लिखा ‘ओ’
रामपुर मनिहारान। स्कूल में एसडीएम के निरीक्षण से संबंधित जो फोटो जारी किया गया, उसमें ब्लैकबोर्ड पर लिखी गई वर्णमाला में ‘ओ’ अक्षर के बाद ‘ओ’ ही लिखा गया है जबकि ‘औ’ आना चाहिए। इसे लेकर काफी चर्चा रही कि एसडीएम की ओर से यह गलती की गई। इस बारे में जब एसडीएम संगीता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ब्लैकबोर्ड पर ये अक्षर पहले ही लिखे गए थे। उन्होंने बच्चों से कुछ सवाल जरूर किए और उनके जवाब पूछे।