{"_id":"5b9572b5867a557f67733ac5","slug":"131536520885-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जड़ी बूटियों से भरा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जड़ी बूटियों से भरा ट्रक पकड़ा
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। वन विभाग की टीम ने आला अफसरों के निर्देश पर रविवार की दोपहर जड़ी बूटियों से भरी एक गाड़ी को कब्जे में लिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि जड़ी बूटियां अवैध ढंग से जंगल से निकाली गई हैं या फिर उन्हें खेतों से इकट्ठा कराया गया है।
दोपहर के समय वन विभाग के वन संरक्षक वीके जैन को मोबाइल फोन पर बताया कि जंगल से चोरी छिपे से जड़ी बूटियों को बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। आनन फानन में टीम को बताए गए स्थान पर भेजा गया तो बिहारीगढ़ थाने के सतपुरा गांव में जड़ी बूटी से भरी एक गाड़ी पकड़ी गई। हालांकि वन क्षेत्राधिकारी मदन मोहन जोशी प्राथमिक जांच में जड़ी बूटियों को जंगल की न हो कर बाहर की बता रहे हैं। जबकि नाम न छापने की शर्त पर शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वन कर्मचारियों की मिली भगत से चोरी छिपे जंगल से बड़े पैमाने पर जड़ी बूटियां निकाली जा रही हैं। वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जड़ी बूटियां जंगल की पाई जाती हैं तो जांच कर दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।