फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मारपीट के मामले में चार लोगों को दो-दो साल का कारावास

मारपीट के मामले में चार लोगों को दो-दो साल का कारावास

Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में चार लोगों को दो-दो साल का कारावास
सहारनपुर। सदर कोतवाली के मिशन कंपाउंड निवासी ललित वाधवा के साथ मारपीट के मामले में कोर्ट ने चार लोगों को दो-दो साल की सजा एवं अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड निवासी ललित वाधवा ने अपने ही कुछ रिश्तेदारों पर उसकी कोठी को कब्जाने के लिए उस पर 12 अक्तूबर 2008 को घर में घुसकर हमला किया था। आरोप है कि आरोपी उस पर जबरन कोठी को नाम कराना चाहते थे। उसके इंकार करने पर हमला किया गया। जिसमें वह घायल भी हो गए। इस मामले में उन्होंने सदर कोतवाली में मोहल्ला बेरीबाग के सुक्खूपुरा निवासी पुनीत नरुला, ज्वाला नगर निवासी कमल ढींगरा, हैप्पी ढींगरा तथा आवास विकास निवासी मोनू गुलाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई सीजेएम कोर्ट में हुई । कोर्ट ने 29 मार्च 2018 को आरोपियों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई। लेकिन आरोपियों ने डीजे कोर्ट में अपील दाखिल की। जिसकी सुनवाई एडीजे-9 ललित गुप्ता की कोर्ट में हुई। सुनवाई के बाद आरोपियों की अपील को खारिज कर दिया गया और आरोपियों को दो-दो साल की सजा तथा अर्थदंड से दंडित किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed