{"_id":"5b58c68b4f1c1b466d8b6e43","slug":"131532544651-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून-हरिद्वार के बीच चार घंटे के ब्लॉक, देरी से पहुंचीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून-हरिद्वार के बीच चार घंटे के ब्लॉक, देरी से पहुंचीं ट्रेनें
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देहरादून और हरिद्वार के बीच रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य कराए जाने के चलते चार घंटे का ब्लॉक लिया गया। जिसके चलते कई ट्रेनें सहारनपुर देरी से पहुंचीं। देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से चली। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को देहरादून और हरिद्वार के बीच सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के चलते इस रूट पर चार घंटे तक रेल यातायात पूरी तरह से ठप रहा। गाड़ी संख्या 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा 14632 लाहौरी एक्सप्रेस अमृतसर-हरिद्वार तक चली। यह ट्रेन हरिद्वार-देहरादून के बीच कैंसिल कर दी गई, जबकि गाड़ी संख्या 12017 शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा 20 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री घंटों तक प्लेटफार्म पर बैठे ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह का कहना है कि ब्लॉक के चलते ट्रेनें लेट हुईं हैं। शाम तक व्यवस्था ठीक हो जाएगी।