{"_id":"5b4f8e834f1c1b4f748b593f","slug":"131531940483-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ घोषित गांव ईस्सरपुर में गौरव यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ घोषित गांव ईस्सरपुर में गौरव यात्रा निकाली
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। ओडीएफ घोषित गांव ईस्सरपुर में बुधवार को गौरव यात्रा तथा स्वच्छता महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों से अवगत कराते हुए स्वच्छता की शपथ ग्रहण कराई गई।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) जिला स्वच्छता समिति के तत्वावधान में ईस्सरपुर गांव में कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डा. जमील अहमद तथा एडीओ (पंचायत) हरिहर शर्मा ने कहा कि गांव को खुले में शौच मुक्त किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। ग्रामीणों का दायित्व है कि वह अपने शौचालयों का प्रयोग कर पर्यावरण को दूषित होने से बचाएं। उन्होंने शौचालयों की स्वच्छता के साथ-साथ गांव की गलियों में साफ-सफाई पर ध्यान देने का आह्वान किया, साथ ही संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव को खुले में शौच मुक्त कराया गया है। इस दौरान गांव में ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई गौरव यात्रा देखने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। संचालन कपिल भारद्वाज ने किया। इस मौके पर निखिल पांचाल, रूहली देवी, पूर्व प्रधान मरगूब, गंगाराम, दीपक कुमार, प्रवीण, अमजद, पारूल, अमरेश, रवि कुमार, राजकुमार, रामकुमार, प्रवेश, अतरी, हरपाली, नंदकुमार, विशाल, महीपाल, कोमल, सुदेश, राकेश, रविकांत आदि रहे।