{"_id":"5b2560a14f1c1bb0318b7339","slug":"131529176225-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जून को योगमय रहेगा शिक्षण संस्थाओं का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जून को योगमय रहेगा शिक्षण संस्थाओं का माहौल
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून को योगमय रहेगा शिक्षण संस्थाओं का माहौल
सहारनपुर। 21 जून यानी योग दिवस पर जनपद की तमाम शिक्षण संस्थाओं में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीआईओएस ने माध्यमिक विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों को सर्कुलर जारी किया है। इतना ही नहीं, शिक्षण संस्थाओं को एक सप्ताह पहले से योगाभ्यास कराने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस एके दुबे ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस बार भी योग दिवस को बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। शासन ने युवाओं और विद्यार्थियों को भी योग से जोड़ने के आदेश दिए हैं। 21 जून को योग कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए तमाम माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी एक विशाल योग कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें नगर क्षेत्र के प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय से 200 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। शिक्षण संस्थाओं को एक सप्ताह पहले योगाभ्यास कराने के लिए भी कहा गया है। शिक्षण संस्थाओं को अपने यहां होने वाले योग कार्यक्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर आयुष विभाग के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ग्रामीण आंचल की शिक्षण संस्थाएं योग कार्यक्रम की सॉफ्ट कॉपी यानी सीडी डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराएंगी। योग के लिए जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी डा. रामकृपाल और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। योग दिवस से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए शिक्षण संस्थाएं उनके मोबाइल नंबर क्रमश: 9412920068 और 9897678519 पर संपर्क कर सकेंगी।