फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गर्मी व लू का प्रकोप बढ़ते ही नखरे दिखाने लगी बिजली

गर्मी व लू का प्रकोप बढ़ते ही नखरे दिखाने लगी बिजली

Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गर्मी व लू का प्रकोप बढ़ते ही नखरे दिखाने लगी बिजली
देवबंद (सहारनपुर)। गर्मी व लू का प्रकोप तेज होते ही बिजली भी नखरे दिखाने लगी है। अंधाधुंध कटौती व लौ वोल्टेज से लोग बिलबिला उठे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को उठाने पड़ रही है, क्योंकि बिजली गुल होते ही पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाती है।
विज्ञापन

बिजली कटौती व लौ वोल्टेज से लोगों मे विद्युत विभाग के प्रति रोष है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की स्थिति विगत करीब एक सप्ताह से गड़बड़ा गई है। फीडर न. 3 पर बिजली आने जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। खासकर इफ्तार व तरावीह के समय बिजली गुल होने रोजेदार परेशान हैं। रोजेदारों का कहना है कि योगी सरकार ने रमजान के महीने में मुस्लिम बहुल जिलों को भरपूर बिजली देने के दावे किए थे परंतु विद्युत विभाग उस पर खरा नहीं उतर रहा है। वहीं, नगरपालिका की लापरवाही के चलते लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। पालिका कर्मियों का कहना है कि बिजली पर्याप्त न आने के कारण टैंक नहीं भर पा रहे हैं। उधर, चंदेना कोली समेत कई गांवों में बिजली व्यवस्था पटरी से उतरने के कारण लोग बेहाल हैं। लो वोल्टेज के कारण किसानों के ट्यूबवैल नहीं चल पा रहे हैं। जिस कारण फसलें सूख रही हैं। वहीं बिजली से चलने वाले उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं। भीषण गर्मी में अंधाधुंध कटौती को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार कराने की मांग की है। एसडीओ अमित त्यागी ने बताया कि नगर व देहात में शेड्यूल के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed