फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गए ग्रामीण डाक सेवक

मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गए ग्रामीण डाक सेवक

Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गए ग्रामीण डाक सेवक
देवबंद (सहारनपुर)। केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग की संस्तुति न मानने के विरोध में मंगलवार से ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल चल गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ (जीडीएस) के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये ने ही ही उन्हें हड़ताल पर जाने को विवश किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कोरे आश्वासन पर पहले भी सात दिन चली हड़ताल को समाप्त कर दिया गया था। लेकिन सरकार का तानाशाही रवैया कायम है। कर्मचारियों ने सरकार से सातवें वेतन आयोग की मांगे पूरी करने, कैट समिति व मद्रास हाईकोर्ट का फैसला मानने, जीडीएस को स्थायी कर्मचारी मानकर आठ घंटे ड्यूटी देेने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में श्याम कुमरा, अनिल कुमार, गजे सिंह, आशीष त्यागी, शशि कुमार, रामकुमार, कुलदीप, रमेश चंद, कुलबीर, विजयपाल, मंगल सिंह, पवन कुमार, प्रियंका सिंह, रेखा शर्मा, प्रेम सिंह, सद्दाम, मांगेराम आदि मौजूद रहे।


वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की विधानसभा की कार्यकारिणी की गठित
देवबंद। जनता इंटर कॉलेज में मंगलवार को वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की बैठक आयोजित की गई। जिसमें देवबंद विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के मंडल अध्यक्ष दीपकराज सिंघल, महामंत्री राजकिशोर गुप्ता की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कार्यकारिणी का गठन कर उसकी घोषणा की। नवगठित कार्यकारिणी में पंकज गुप्ता महामंत्री, अर्जुन सिंघल कोषाध्यक्ष, संरक्षक मंडल में श्याम अग्रवाल, विनोद गुप्ता, विनोद जैन, अशोक गुप्ता, योगेंद्र गोयल, श्रवण सिंघल रहे। सतीश गर्ग, रूपचंद गुप्ता, संजय गोयल, धीरज गर्ग, राकेश मित्तल को उपाध्यक्ष, संजीव गुप्ता, अश्वनी सिंघल, विपिन गर्ग, अजय गर्ग, अभिषेक मित्तल को सचिव, अंकित गोयल, रवि गर्ग, अरविंद बंसल, विवेक तायल, गौतम गर्ग को संगठन मंत्री, नितिन गर्ग, शशांक रस्तौगी व सुमंत गर्ग प्रेस प्रवक्ता, रितेश बंसल कानूनी सलाहाकार बनाए गए हैं। जबकि अमित गर्ग, मनोज गर्ग, सुनील जैन, मोनिस जैन, नीरज कंसल, प्रवीन गुप्ता, देवीदयाल गर्ग, नीरज गर्ग, मनीष अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, प्रवीण गोयल, अरूण सिंघल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed